फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की टीम ने किया बरकछा हेल्थ सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। हेल्थ सेंटर में पहली सितंबर से शुरू होने वाली ओपीडी के मद्देनजर व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम ने बरकछा परिसर की प्रो. इंचार्ज प्रो. रमा देवी के साथ हेल्थ सेंटर का निरीक्षण करने के बाद बैठक की। परिसर में एक सितंबर से ओपीडी शुरू होनी है। इसके मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा की गई। एक सितंबर से पूर्व अस्पताल के लिए जरूरी स्टाफ और उपकरण भेजे जाएंगे। ओपीडी में कौन डाक्टर किस दिन बैठेंगे यह जल्द ही तय कर लिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को पत्र लिखकर बरकछा परिसर में ओपीडी शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद सरसुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने रविवार को बरकछा परिसर स्थित हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें