मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के भरूहना बारीपुर गांव के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद रास्ता बंद किए जाने का विरोध जताया। कहा कि मनबढ़ कोर्ट द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने के बावजूद रास्ते को बंद कर रहे हैं। इससे कई लोगों का आना जाना बंद हो जाएगा।
ग्रामीणों कहा कि गांव के कुछ लोगों के घर तक जाने के लिए एक रास्ता है। जिसको कुछ लोग अपनी जमीन बताकर बंद कर रहे है। मामला न्यायालय में जाने पर कोर्ट ने स्थगन आदेश देते हुए यथास्थिति बनाने को कहा है, फिर भी मतबढ़ रास्ते को बंद करा रहे है। विरोध जताने पर मारपीट कर रहे है। इसकी शिकायत पुलिस के अलावा तससील प्रशासन से की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वालो में दारा चौहान समेत अन्य शामिल रहे।