फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटवा के पोखरी मोहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। 96 घंटे से भटवा की पोखरी मोहल्ले में बिजली पानी नहीं आने से नाराज मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से बिजली पानी नहीं आने से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन इतना बेदर्द हो गया है कि कनेक्शन काटने पर वहां एक टैंकर पानी की भी व्यवस्था करने की नहीं सोची। लोगों ने कहा कि बिजली पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहीं हाल रहा तो लोग प्यारे मरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व अपर जनपद न्यायाधीश के आदेश पर जिला प्रशासन ने भटवां की पोखरी मोहल्ले के एक विवादित स्थल पर निवास कर रहे लोगों को बेदखल करने के लिए 89 में से 80 लोगों के बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया था। जबकि नौ लोगों द्वारा हार्ट कोर्ट से स्टे लेने के कारण उनको छोड़ दिया गया था। जिससे तीन दिनों से इस मोहल्ले में बिजली पानी नहीं आ रही है। इससे वहां रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मोहल्ले के लोग इकटठा होकर भारी बारिश के बावजूद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के संसदीय कार्यालय भरूहना पहुंचे और उनसे मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया था लेकिन सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलता है। तीन दिनों से बगैर बिजली पानी के जीवन गुजार रहे लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। जिससे नाराज लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि अधिकांश लोगों के घरों में 90 से 95 साल के बुर्जग रहते है। जिनको बिजली पानी नहीं रहने से काफी अवस्था का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं लोग पानी नहीं आने से नित्य क्रिया भी नहीं कर पा रहे है। प्रदर्शन करने वालों में मुकुंद लाल शर्मा, भीम यादव, नरेंद्रमौर्या, गणेश गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, पप्पू वर्मा, आलोक यादव, गोर्वधन यादव, हीरालाल, ओम शंकर मौर्या, फूलचंद्र यादव विनोद मौर्या, अशोक कुमार, कल्लू, मीना देवी, उदयकांत, राकेश गुप्ता, सीतालाल, संतोष यादव, सतीश शर्मा, बऊ, लवकुमार आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें