मिर्जापुर। नगर को स्वच्छ रखने की मुहीम नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मिर्जापुर के नवनियुक्त प्रभारी डा. शिवनाथ यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान बाजीराव कटरा में चलाया गया। इस दौरान झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वच्छता अभियान जनमानस के सहयोग के बिना सफल नही बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ ही जनमानस भी आगे आना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि आज स्वच्छता अभियान निरतंर सफल हो रहा है, इसका श्रेय जनमानस को जा रहा है। जनता आज चेत रही है कि जब हम स्वच्छ रहेंगे तो ही देश स्वस्थ रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दिनेश तिवारी, उमेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप यादव काजू, आनंद सिंह, प्रीतम केशरवानी, बाबू राम गुप्ता आदि ने घर घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।