फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर ठेका कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन गुरूवार को भी जारी रहा। बीएसएनएल के ठेकाकर्मी छह सूत्री मांग को लेकर 10वें दिन भी धरनारत है। बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा मांगों को पूरा नही करने से ठेकाकर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व करते हुए कामरेड जीत लाल मौर्य ने कहा कि बकाया मानदेय नही मिलने से बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज मजदूरों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। श्रमिकों के परिवारीजनों का पालन पोषण सही तरीके से नही हो पा रहा है। धनाभाव के चलते श्रमिकों के बच्चों का दाखिला स्कूलों में नही हो पा रहा है, जिससे उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा मांगों को पूरा करने की बजाए महाप्रबंधक के पीआरओ द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है और हटाने की धमकी दी जा रही है। मानदेय के अभाव में परेशान मजदूर आत्मदाह करने को मजबूर है। संचालन सुरेशचंद्र बिंद और अध्यक्षता दिनेश तिवारी ने किया। इस दौरान धीरेद्र कुमार दुबे, कल्लू सोनकर, अशोक गुप्ता, शोभनाथ, यशवंत, कमला, तेज नारायण शुक्ला, रामाश्रे यादव, धनेश मौर्य आदि ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें