फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूली विवाहिता, मायके वालो ने हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। स्थानरीय थाना क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव में 24 वर्षीय एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गड़गेड़ी गांव निवासी विकास यादव की 24 वर्षीय पत्नी बबीता यादव किसी बात से क्षुब्ध होकर सोमवार की दोपहर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर रस्सी से छत के पंखे के सहारे गले फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर किसी तरह से अंदर का नजारा देख परिजनों के पैर के नीचे से जमींन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतार अपने कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने चार लोगों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें