फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते लेखपाल
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों का विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को विरोध जताया। इस दौरान लेखपालों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि सरकार लेखपालों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। अन्यथा लेखपाल आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संघ की आठ सूत्री मांगों को पूरा करने के बजाए अनदेखी कर रही है। कहा कि प्रोन्नत, आधारभूत सुविधा और संसाधन, वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्घि, प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट द्वारा पारित कराने, लैपटाप और स्मार्ट फोन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन अनवरत चलता रहेगा, जिसमें 25 जून तक संकेत स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य का विरोध जताया जाएगा। इसके बाद, 26 जून से दो जुलाई तक संसाधनों के अभाव में ई डिस्ट्रिक्ट के तहत जारी होने वाले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य का पूर्णतया बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, तीन से सात जुलाई तक संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रात: 10 से शाम चार बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद, भी मांगें पूरी नहीं होने पर नौ जुलाई से संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लेखपाल नागेंद्र दुबे, अशोक कुमार, बड़े लाल दूबे, अंगद सिंह यादव, नंदलाल और चिरंजीव मौर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें