मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 17 और 18 जून को जिले में रहेंगी। दो दिन के प्रवास के दौरान वे जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अनुप्रिया पटेल 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जनता दर्शन में रहेंगी। 1.10 पर विद्युत विभाग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ करेंगी। दोपहर चार बजे ओम सांई विंध्य कॉलेज आफ फार्मेसी मड़िहान तिसुही का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद 18 जून को बाण सागर गेस्ट हाउस में पीडब्लूडी और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ दोपहर साढ़े बारह बजे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ से एक बजे से समीक्षा बैठक करेंगी। इसके बाद पटेहरा कला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बने लिंक रोड का शुभारंभ करेंगी।