फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई तक मुबई, सूरत व दिल्ली की ट्रेनों में नहीं मिलेगा कन्फर्म

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने के कारण लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। इसके लिए नौकरी पेशा लोग लोग टूर पर निकल रहे हैं। इसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ हो रही है। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों की सीटें जुलाई तक के लिए बुक हैं। कई ट्रेनों में दो से ढाई सौ तक वेटिंग चल रहा है और कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। मुंबई, दिल्ली, सूरत, बेंगलुरू, हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों में 30 जून तक कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोग तत्काल टिकट के लिए मशक्कत कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली, सूरत, बेंगलुरू तथा हावड़ा जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें 30 जून तक बुक हो चुकी हैं। इसके चलते किसी भी ट्रेन में कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना नहीं है। कुछ ट्रेेनों में तो वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोग तत्काल टिकट का सहारा लेने के लिए विवश हैं लेकिन इसके लिए उन्हें रात से ही प्लेटफार्म पर लाइन लगानी पड़ रही है। इसके बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में दलालों के माध्यम से यात्री चार हजार का टिकट छह हजार रुपये में खरीदने को विवश हैं। अप्रैल महीने में मुंबई, सूरत, दिल्ली तथा हावड़ा व बेंगलूरू जाने के लिए कन्फर्म बर्थ आराम से मिल जाता था जबकि आने के लिए नहीं मिल रहा था। लंबी दूरी की ट्रेनों में वर्तमान में ट्रेनों में जाने और आने के लिए कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। इससे सैंकड़ों यात्री प्रतिदिन तत्काल टिकट की चाह में रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं लेकिन उनको तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। रेलवे की माने तो मई जून का महीना रेलवे का सबसे पीक सीजन होता है। इन दोनों महीनों में कन्फर्म बर्थ मिलना संभव नहीं होता है।
मुंबई मेल में 200, गुवाहाटी कुर्ला में 250, पटना कुर्ला में 160, संघमित्रा एक्सप्रेस में 250, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 160, बह्मपुत्र मेल में 200, मगध एक्सप्रेस में 300, मूरी एक्सप्रेस में 250, कालका मेल में 250, शिप्रा एक्सप्रेस में 200, चंबल एक्सप्रेस में 200, सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में 250 वेटिंग चल रहा है। जबकि महानगरी, ताप्तीगंगा में सभी सीटें फुल हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य टिकट आरक्षण पर्यवेक्षक टीवी सिंह ने कहा कि मई और जून स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण लोग घर लौट रहे हैं या परिवार के साथ टूर पर जा रहे हैं। इसके चलते दबाव बढ़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें बुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें