बच्चों की प्रतिभा पहचान कर शिक्षा के अलावा उनका चौमुखी विकास करना जरूरी है। हमें बच्चों रचनात्मक क्रियाशीलता को बढ़ावा देना जरूरी है। ये बातें सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने सनबीम स्कूल नरायनपुर में सोमवार की शाम आयोजित प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह में कही।
इस दौरान निदेशक भारती मधोक ने कहा कि हम अक्सर बच्चों की गलतियां ढूंढते है लेकिन आज हम बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए एकत्रित हुए हैं। बच्चों को प्रोत्साहित कर ही उन्हें सफल बनाया जा सकता है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। चेयरमैन राकेश सिंह व डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूल आर्केस्ट्रा सुर साधना की ओर से गणेश वंदना की गी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने बच्चों, ग्रान्ड मास्टर, प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। डायरेक्टर अभिनव सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर दामोदर शर्मा, शमशेर बहादुर सिंह, डा. सीबी तिवारी, अली जमीर खांन, डा. जन्मेजय सिंह मौजूद रहे।