चुनार। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दस घंटे विलंब से शनिवार को पहुंची दिल्ली झारखंड एक्सप्रेस को तीन घंटे तक रोकने को लेकर नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को समझाबुझाकर शांत कराया।
चुनार जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर 2874 डाउन दिल्ली झारखंड एक्सप्रेस दस घंटे विलंब से पहुंची शनिवार को पहुंची। यह ट्रेन स्टेशन पर तीन घंटे तक रुकी रही। इसको लेकर आक्रोशित यात्रियों ने एसएम कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को समझाया बुझाया शांत कराया। शाम 5.50 पर ट्रेन रवाना हुई। स्टेशन मास्टर आरके पांडेय ने बताया कि ब्रांच लाइन से होकर ट्रेन रवाना होनी थी लेकिन पहले से ही मालगाड़ी रास्ते में थी और लूसा स्टेशन पर वरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। एकल पटरी व्यवस्था होने के कारण ट्रेन को चुनार जंक्शन पर ही रोकना पड़ा। पटरी खाली होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।