फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक शिवप्रसाद द्विवेदी ने 14 से 16 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित पांच किलोमीटर की पद चाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उनका चयन किया गया हैै।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक शिव प्रसाद द्विवेदी (65) ने इंडो बांग्लादेश मास्टर्स मीट की ओर से नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 14 से 16 फरवरी तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पद चाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व इन्होंने लायंस स्कूल में आयोजित मिर्जापुर मैराथन के सुपर सीनियर ग्रुप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 60 वर्ष के ऊपर राज्य स्तरीय खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण व चार रजत प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें