फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया गया है। एक वर्ष में लगभग 25 हजार नए सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान गुरुवार से शुरू हो जाएगा। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्हें अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा। ये बातें लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने बुधवार को नगर के सिंचाई डाक बंगला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान चलाने का कारण पार्टी को प्रदेश में खड़ा करना है। संगठन तभी मजबूत होगा जब अधिक से अधिक सदस्यों की इसमें भागीदारी होगी। इसलिए प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया गया है। गुरूवार से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में 25 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान एनडीएम सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। कहा कि देश में पहली बार मोदी सरकार ने मजदूरों और बुनकरों के विकास के बारे में सोचा है। उन्होंने उज्जवला योजना के तहत करोड़ो को गैस कनेक्शन देने का काम किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लोगों को तीन रुपये में चावल व दो रुपये में गेहूं देने का काम किया है। इसके अलावा अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि एनडीए की सरकार देश को विकास पर ले जाने के लिए दिन रात काम कर रही है। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ईश्वरी चंद्र द्विवेदी, राजकुमार उपाध्याय, मुकेश दूबे, शमीम, अभिषेक मिश्रा, रविशंकर, साहिद, निखिल सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, उमेश, रोशन, रामनिवास बिंद, रामनारायण यादव, राजकुमारी, आदि शामिल रहे।
इनसेट
प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने अपने कमेटी का गठन किया। जिसमें शमीम जिला कोषाध्यक्ष, शाहिद खान जिला उपाध्यक्ष, निखिल सिंह जिला सचिव मुकेश विश्वकर्मा जिला महासचिव ब्लॉक सीखड़, रविशंकर भारती जिला महासचिव मिर्जापुर, गिरजाशंकर बिंद जिला महासचिव, रंजित पासवान जिला सचिव, रविंदर पासी जिला महासचिव, पप्पू निषाद जिला सचिव, कमलाशंकर जिला सचिव, शंकर कोल जिला उपाध्यक्ष, जय प्रकाश दूबे जिला उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा जिला महासचिव, महेंद्र मिश्रा जिला सचिव, दीपक सरोज जिला उपाध्यक्ष को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें