फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्र निर्माण में धन और यश की कामना से विरत हो जाना कोई बड़ी बात नहीं यदि शिक्षक विद्यालयों में चरित्रवान योग्य नागरिकों का निर्माण करना छोड़ दे तो यह बेहद गंभीर बात है। उक्त बातें बैरिया विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने टाउन डिग्री में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस अवसर पर वाणी वंदना सेवानिवृत शिक्षक सूर्यकुमार पांडेय तथा स्वागत गान मनियर इंटर कालेज के शिक्षक ओमप्रकाश सिंह ने प्रस्तुत किया। पूर्व महामंत्री अशोक श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मनाथ सिंह, मंत्री अरुण ओझा, कोषाध्यक्ष विजय शंकर यादव, आय-व्यय निरीक्षक चंद्रमोहन द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर केके पांडेय, हरेंद्र सिंह, रविंद्र नाथ राय, कामेश्वर नाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, अरुण शुक्ला, आले अहमद, अखिलेश राय, प्रभुनाथ ओझा, राजकुमार राय आदि रहे। अध्यक्षता जयनारायण राय तथा संचालन शशिप्रेम देव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें