फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नामांकन पत्र पाए गए वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के चुनाव कार्यक्रम के तहत दस से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गए। वापसी हेतु निर्धारित समय के अंतर्गत किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव पद, उपसचिव एवं सामान्य प्रकाशन तथा प्रशासन लेखानिरीक्षक, वाटिका अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी, सदस्य कार्यकारिणी, के लिए 19 दिसंबर को मतदान होगा। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव पद, उपसचिव सामान्य पद के लिए एक से अधिक नामांकन फार्म वैध पाए गए। इसलिए इन पदों पर चयन हेेतु मतदान पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18 दिसंबर 2017 को दस से शाम चार बजे तक टेंडर मतदान तथा 19 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक नियमित मतदान संघ परिसर में होगा।
संघ के सभी मतदाताओं को चुनाव के समय संघ द्वारा जारी पहचान पत्र, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान, पंजीयन प्रमाण पत्र मूल रूप से दिखाना अनिवार्य है। संघ के भी मतदाता जो संघ परिसर से पांच किलोमीटर की परिधि निवासी करते हों या इलाज करा रहे हो. तो वे सदस्य अपने निवास स्थान पर मतदान हेतु 18 दिसंबर को 12 बजे तक अपना प्रार्थना पत्र सौ रुपये शुल्क के साथ संघ कार्यालय में भेज देंगे ताकि संघ कर्मचारी को भेज कर उनका मतदान कराया जा सके। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अजय सिंह राठौर, उपसचिव प्रकाशन व प्रशासन पद हेतु बृृजेश कुमार पाठक, विजय कुमार द्विवेदी, लेखा निरीक्षक पद पर जरीरुद्दीन, वाटिका अध्यक्ष पद पर रामचंद्र और चुनाव अधिकारी पद पर अशोक कुमार पांडेय ने अकेले पर्चा दाखिल किया है। इससे इनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें