लालगंज। विकास खंड के नेवढिया गांव में स्थित प्राथमिक व पूर्व माधयमिक विद्यालय परिसर में न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 39 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमृत लाल यादव ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का विकास होता है। प्रतियोगिता 200 मी की दौड़ में नेवढिया के अरूण प्रथम रहे।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों को एक अवसर मिलता है। खेलकूद स्वाभाविक क्षमता का निर्माण होता है। प्रतियोगिता के दौरान 200 मी की दौड़ में नेवढिया के अरूण प्रथम और रंजीत यही के दूसरे स्थान पर रहे। 200मी प्राथमिक विद्यालय के प्रतियोगिता में घुरमा की अंशु प्रथम और बसही की साफरीन दूसरे व नेवढिया की खुशबू तिसरे स्थान पर रहीं । अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालचंद यादव और संचालन रामजी पंकज ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सौ मीटर की दौड़ से किया गया हैं ।जिसमें पूर्व माधयमिक विद्यालय नेवढिया अरूण प्रथम और घुरमा के राजकुमार द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर ईश्वर चंद, पुनीत तिवारी, टंडन सिंह, श्यामलाल, प्रेमशंकर पति त्रिपाठी, सोनू, दिलीप यादव, चंद्रभूषण, रामसेवक, शेख मोहम्मद इकबाल, सरोज, दिनेश चौबे, मुन्नी लाल आदि उपस्थित रहे ।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजौहा के प्रांगण में एक दिवसीय ब्लॉक स्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छह न्याय पंचायत के 40 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फीता काट कर किया। विशिष्ट अतिथि बिमल कुमार पटेल ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। बालिका कबड्डी में यूपीएस रैकरा प्रथम रहा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईओ राम मिलन यादव, रामपोष सिंह, अनिल सिंह, सुभाष सिंह, सत्य तिवारी, कृष्ण कांत, सुनील अग्रहरि आदि मौजूद रहे।