ग्राम पंचायत बसेवरा कला में वर्ष 2016-17 में आवंटित इंदिरा आवास व प्रधानमंत्री आवास में छह व्यक्ति अपात्र पाए गए। मामले का खुलासा खंड विकास विकास अधिकारी नीरज दुबे की जांच में हुआ। बीडीओ ने कहा कि अपात्रों से आवास की धनराशि वापस करने की कार्रवाई की जाएगी। गांव के श्रीकांत दुबे ने 17 अपात्र लोगों को आवास दिये जाने की शिकायत किया था। जिसकी जांच बुधवार को खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे द्वारा की गई । खंड विकास अधिकारी ने बताया कि चार लोगों को तो पहले आवास मिल चुका है और दोबारा दिया गया है। जिसमें से बृज मोहन पेंशनर है तथा एक अपात्र है । उन्होंने कहा कि बृजमोहन का पासबुक आदि मंगाया गया है, यदि पेंशन की राशि काफी कम होगी तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। बहरहाल जांच व आवास की धनराशि वापसी की कार्रवाई से गांव में तनाव है।