फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बढ़ता है आत्मबल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन बुधवार को हुआ। समापन खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रनाथ सिंह ने किया। उन्होंने गाइड द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण किया। स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउट गाइड सेवा भाव के लिए जाने जाते है। प्रशिक्षण से विषम परिस्थितियों में भी काम करने का बल मिलता है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्र- छात्राएं जीवन में एक आदर्श नागरिक व सफल व्यक्ति बन सकते हैं। उन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। बुधवार को कलर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनपीआरसी रमवंती देवी, प्रधान रुपेश सिंह, प्रधानाध्यापिका निराशा सिंह, संध्या सिंह ने बच्चों को- स्काउट गाइड का महत्व बताया। इस दौरान रामलखन, वेद प्रकाश, बिंदू, सुनीता, चंद्रेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें