फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने को दबाव नहीं डाले अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। ग्राम प्रधानों ने शौचालय बनवाने के लिए दबाव बनाने पर नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की जिगना में शनिवार को हुई बैठक में कहा गया कि निर्माण सामग्री महंगी है। इसके बावजूद अफसर लगातार दबाव बना रहे हैं, जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अपील की गई कि प्रधान प्रतिदिन दो घंटे श्रमदान करके जनता की सुविधाओं की बढ़ोतरी में सहयोग जरूर करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बालू, पटियां, गिट्टी आदि निर्माण सामग्री काफी महंगी है। ऐसे में शौचालय बनवाने में परेशानी हो रही है। अफसर ऐसी स्थिति में बेजा दबाव न बढ़ाए। उन्होंने कहा कि रोजाना कम से कम दो घंटा श्रमदान करें और स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करें। कार्यों में पारदर्शिता लाएं और किसी के दबाव में नहीं आएं। यदि अधिकारी या कर्मचारी उत्पीड़न करने की कोशिश करते हैं तो संगठन उसका जवाब देगा। गोवर्द्धन सिंह, राकेश पांडेय, सुरेश दुबे, विजय पांडेय, युवराज सिंह, महेंद्र कुमार तिवारी, बबलू चौबे ने मनरेगा के भुगतान में विलंब, आवास व शौचालय निर्माण में उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि हालात नहीं बदले तो आंदोलन किया जाएगा। राधवेंद्र प्रताप सिंह, साहब लाल, पन्ना लाल पटेल, नागेंद्र सिंह, महेश यादव, पहपट सिंह, रामकृष्ण यादव, पंकज सिंह, संतोष कुमार तिवारी, रमेश कुमार बिंद, राजीव सिंह, धनेश्वर सेठ, शिवकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें