फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर घर नहीं अस्पताल भी चमकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली पर इस बार न केवल घर चमकेंगे बल्कि अस्पतालों पर भी दीप दान किया जाएगा। इसके पूर्व सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को रंगरोगन कर चमकाने का कार्य जोरों पर है। अस्पतालों में नये बेड़ लगाए जाएंगे और कंडम उपकरणों के स्थान पर नये और अत्याधुनिक उपकरण भी प्रयोग में लाए जाएंगे। इसके लिए शासन से जिले को 80 लाख रुपये का बजट भी मिला है।
दीपावली के पूर्व जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी को मरम्मत, रंग रोगन आदि से पूर्ण करने का लक्ष्य जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिया है। ऐसे में सभी पीएचसी सीएचसी पर इन दिनों दीपावली पर घरों में होने वाली साफ सफाई जैसी तैयारियां देखने को मिल रही हैं। दीपदान के पूर्व डीएम द्वारा नामित अधिकारी इन पीएचसी सीएचसी पर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। डीएम का मानना है कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग अब तक नहीं हो पा रहा है। इसी को देखते हुए इस राशि को अस्पतालों पर खर्च करने की योजना बनाई गई ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पताल भी चमक उठें और उनमें बेहतर इलाज हो सके। इस राशि से अस्पतालों में खराब बेड़ों को बदलने से लेकर नये उपकरण खरीदने तक की व्यवस्था की जा रही है। पुराने पड़ चुके चिकित्सकीय उपकरण बदले जाएंगे। किस चिकित्सा केंद्र पर कितने कंडम उपकरण हैं इसकी लिस्ट मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मंगाई गई है। सीएमओ डा. उमेश यादव ने बताया कि नये उपकरणों और संसाधनों पर सरकार ने 80 लाख खर्च करने का बजट दिया ही जिसे दीपावली के पूर्व खर्च किया जाएगा। लालगंज संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रंगाई पुताई के साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हलिया संवाददाता के अनुसार पीएचसी में चार जेनरेटर, एक एक्सरे मशीन, दो डेंटल चेयर, छह रेडियेंट वार्मर, दो फोटो थेरेपी यूनिट, दो लेप्रो स्कोप, छह आक्सीजन सिलेंडर, आठ आटो क्लेब, छह इलेक्ट्रिक स्टेपलाइजर , चार ओटी टेबल आदि की मांग जिला प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली के पूर्व ही सभी सीएचसी पीएचसी को चमकाने का लक्ष्य रखा गया है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिलने वाला पैसा अब तक प्रशासनिक लापरवाही के चलते खर्च नहीं हो पा रहा था। अब इस पैसे से चिकित्सालयों का कायाकल्प किया जाएगा।-बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें