फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ाव पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा का जल स्तर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जनपद की नदियों में उफान व अन्य प्रदेशों के बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को गंगा का जल स्तर दोपहर दो बजे तक 69.330 दर्ज किया गया। गुरुवार को जलस्तर 69.310 था। इस प्रकार गंगा का बढ़ाव एक सेंटीमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल रहा है। गंगा के बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। बाढ़ की आशंका के कारण कटान का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन भी गंगा के बाढ़ पर लगातार जायजा ले रहा है। इस दौरान बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। ग्रामीण भी बाढ़ के खतरे से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में हैं। गंगा खतरे के निशान से लगभग आठ मीटर नीचे से बह रही है। शुक्रवार को गंगा में बढ़े हुए पानी का दृश्य देखने वालों का घाटों पर जमावड़ा लगा रहा। प्रशासन ने छोटे नौका संचलन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कुछ नाविक प्रशासन की बातों को अनदेखी कर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा कर एक छोर से दूूसरे छोर पर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें