फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या के निस्तारण में लाए तेजी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी तथा समय अवधि में निस्तारण नहीं होने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस के मामलों के निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाजारगी व्यक्त की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने ससमय निस्तारण और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी व ईओ विनय तिवारी को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई चुस्त दुरूस्त बनाएं रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरुप गरीब व्यक्ति का आसानी से समस्याओं का समाधान करें। एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी को निर्देश दिया कि तालाबों, नहरों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटवाएं। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी गांवों का भ्रमण करें, गॉव वासियों की समस्याओं को सुनें एवं नियमानुसार उसका निराकरण करें। तहसील दिवस में 195 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 22 का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान एसपी आशीष तिवारी, सीएमओ डा. उमेश यादव, पीडी हरिचरण सिंह, डीएसओ अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे। लालगंज तहसील में एसडीएम लल्लन राम की अध्यक्षता में जनता की समस्या सुनी गई। संपूर्ण समाधान दिवस पर 86 मामले आए जिनमें से नौ का निस्तारण मौके पर हुआ। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। चुनार में एसडीएम सुनील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में लोगों की समस्या सुनी गई। इस अवसर पर 35 मामले आए जिनमें से किसी का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। मड़िहान में एडीएम विजय बहादुर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्या सुनी गई। जिसमें 26 मामले आए और एक का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सविता यादव, बीडीओ संजय पांडेय, सीओ केेपी सिंह, एसओ केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें