फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से अनुदेशकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन स्थित मनोरंजन सदन में उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक कल्याण संघ की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष परमानंद विश्चकर्मा ने अनुदेशकों की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही बजट आने के बाद भी मानदेय नहीं मिलने पर रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुदेशक एकता के साथ काम करें, अनुदेशकों को एकता के बल पर ही जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट आने के बावजूद आज तक मानदेय खाते में नही भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग से जल्द से जल्द मानदेय भेजा जाए। बैठक में पंकज मौर्य, मनीष, महेश सिंह, आशुतोष कटियार, नागेश, योगेश सिंह, प्रियंका पटेल, कार्तिक सिंह, संदीप सिंह, प्रमोद, अजित कुमार, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें