फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में प्रचार प्रसार से छात्रों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में छात्र शनिवार को डीएम से मिले और पत्रक सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग किया। उन्होंने कहा कि केबी कॉलेज में प्राचार्य डा. सुनीता त्रिपाठी ने छात्रसंघ चुनाव के प्रचार प्रसार पर रोक लगा दिया है, जिससे छात्रसंघ पदाधिकारियों में परेशानी हो रही है। पाबंदी से लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेेखी हो रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि रेगुलर छात्र होने के बावजूद कई छात्र नेताओं को कॉलेज में नहीं प्रवेश करने दिया जा रहा है। कॉलेज के गेट पर पुलिसकर्मियों को बैठा कर छात्रों के अध्ययन और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कॉलेज और विश्वविद्यालय लोकतंत्र की पहली पाठशाला है यदि छात्रनेता कॉलेज में नहीं प्रचार प्रसार करेंगे तो आखिर कहां करेंगे। कहा कि प्राचार्य उन्हें दो बजे के बाद कॉलेज में आने की अनुमति दे रही हैं ऐसे में नियमित विद्यार्थी होने के बावजूद मेरे अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि केबी कॉलेज गेट पर तैनात पुलिस बल को हटाया जाए। इस दौरान दिलीप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, अंकित सिंह, प्रतीक मिश्रा, सचिन कसेरा, बाबा यादव, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें