फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली के जाल में फंसा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के देवपुरा स्थित अकटहवा तालाब में शुक्रवार की दोपहर मछली मारते समय जाल में साढ़े छह फीट का मगरमच्छ फंस गया।जाल में मगरमच्छ फंसा देख मछली निकाल रहे लोग जाल छोड़ कर भाग खड़े हुए।ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को रस्सी के सहारे पेड़ में बांध दिया गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी मड़िहान के मौके पर पहुंचने से पहले वन विभाग को भी सूचना दे दिया। दो घंटे बाद पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को टाटा मैजिक में लाद कर सिरसी बांध पहुंचाया और बांध में छोड़ दिया।देवपुरा गांव स्थित अकटहवा तालाब में ठेकेदार पंकज सिंह द्वारा मछली के लिए जाल डलवाया गया था। मछली के जाल में मगरमच्छ फंस गया। ठेकेदार के आदमी जाल को बाहर निकाले तो मगरमच्छ देख कर जाल छोड़ कर भाग खड़े हुए।सूचना पर एसडीएम मड़िहान सविता यादव पहुंच गई। दो घंटे इंतजार के बाद वनकर्मी वाहन लेकर पहुंचे।वनकर्मियों के समय से न पहुंचने पर एसडीएम ने उन्हें दंडित करने का आदेश दिया।गौरतलब है कि जिले के पहाड़ी क्षेत्र मड़िहान और लालगंज हलिया में कई बार मगरमच्छ पकड़े गए हैं जिन्हे बांधों में छोड़ जाता है लेकिन न जाने वे कैसे फिर गांवों की ओर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें