विंध्याचल। पुलिस अधीक्षक द्वारा विंध्याचल थाने में शुक्रवार को उन तीन मल्लाहों को पुरस्कृत किया जिसने अपने शक्ति व साहस से दो लोगों की जान ही नहीं बल्कि एक डूबे शव को भी निकालने में सफल रहे। यह एक शक्ति और साहस वाला कार्य था क्योंकि इससे पहले भी कई लोग डूबे थे पर शव ज्यादा तर 24 घंटे के बाद ही निकल पाता था पर इस समय गंगा का जल स्तर में वृद्धि भी हुआ है इसके बावजूद भी नाविकों ने शव को निकालने में सफल हुए यह एक साहसिक और वीरता का कार्य है।
इससे भी बढ़ कर वीरता का कार्य उनका सम्मान करना था जिससे उनको और उत्साह मिल सके ऐसे कार्य को करने के लिए यह कार्य पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने अपने हाथों से करके यह दिखा दिया कि यदि नागरिक अपने सही कर्त्तव्य करते रहे तो मिर्जापुर जनपद प्रदेश में आदर्श जनपद के श्रेणी में आ सकता है। यदि हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों को भी समझने लगे तो शायद ऐसा संभव हो सकता है। यह मिशाल जगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने अपने तरफ से हर संभव प्रयास करने में लगे है। इस कार्य में जनता को भी अपनी सक्रिय सहभागिता को निभाना होगा तभी यह संभव हो सकता है। किसी भी देश को आगे बढ़ने में सबसे बड़ा हाथ नागरिकों का रहा है। इसलिए सुनागरिकों का प्रथम कार्य यह है कि वह अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करे। पुलिस अधीक्षक ने किशुन पुत्र रघुनाथ,रामलाल निषाद पुत्र रघुनाथ तथा रामजी पुत्र पन्नाआदि लोगो को प्रशस्ति पत्र गिफ्ट लिफाफा तथा अंगवस्त्रम भेट कर नविकों को सम्मानित किया।