फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीएसी में भर्ती की दौड़ में 679 अभ्यर्थी सफल

विज्ञापन
आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाते अभ्यर्थी। स्रोत- पीएसी
विज्ञापन
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के तहत चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के तीसरे दिन सोमवार को 679 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल की। परीक्षा के लिए 875 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 825 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सेनानायक नैपाल सिंह और उपसेनायक देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कराई गई। दौड़ में शामिल 825 अभ्यर्थियों में से 679 सफल घोषित किए गए, जबकि 146 अभ्यर्थी निर्धारित मानक पूरा नहीं कर सके। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच निर्धारित मानकों के अनुसार की गई। सेनानायक नैपाल सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें