फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: माघ मेला के लिए लगाई गईं 62 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यात्रियों की सुविधा के लिए माघ मेला में मिर्जापुर डिपो की 62 बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

नौ फरवरी को मौनी अमावस्या है। उस दिन काफी संख्या में लोग प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र स्थित संगम में स्नान करने जाते हैं। आस-पास के जिलों से स्नान करने जाने वालों की संख्या अधिक रहती है। लोगों के आवागमन के लिए बस ही प्रमुख साधन है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। रोडवेज की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि माघ मेला में मिर्जापुर डिपो से 62 बसें लगाई गई हैं। लंबी रूट की बसों को प्रयागराज मार्ग पर लगाया गया है। ताकि प्रयागराज माघ मेले में जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। आठ फरवरी को रात से स्नान के अगले तक यह व्यवस्था जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें