जमालपुर। स्थानीय विकास खंड के 34 उपकेंद्रों पर गुरुवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्कूलों में पढ़ने वाली एवं स्कूल में नहीं पढ़ने वाली किशोरियों की खून की जांच, लंबाई और वजन का माप किया। सीडीपीओ आरएन सिंह और मुख्य सेविका चंद्रकांता पांडेय ने संयुक्त रूप से बहुआर, पसही, डोहरी, डवक, पिडखिर, जमालपुर, देवरिया, मठना, खेमईबरी, गोगहरा, करजी, मुडहुआ, ओडी और लोढ़वा उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
पिडखिर आंगनबाड़ी केंद्र पर दो सहायिकाओं के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आठ मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवारा चलाया जा रहा है। पोषण पखवारा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न की जाएगी। इस दौरान कल्याणी देवी, चंद्रकांता पांडेय, विभा देवी, सुधा सिंह, जेवा खातून, सावित्री देवी, सीमा, रेखा सिंह, विद्यावती देवी व सुमन देवी आदि मौजूद रहीं।