फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरायनपुर। विकास खण्ड के ग्राम गांगपुर व बेटावर (बच्छाव) वाराणसी के बीच बहुप्रतिक्षित पीपा पुल मार्ग निर्माण का शुभारम्भ शुक्रवार को चुनार विधायक अनुराग सिं ने किया। उन्होंने कहा कि यहा से मात्र छह किलोमीटर की दूरी तय करके वाराणसी की यात्रा तय की जा सकेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीपा पुल निर्माण के बाद शिक्षा, चिकित्सा के साथ रोजगार के अवसर को बढावा मिलेगा। आस पास के पचासो गांव के किसान कम खर्च करके वाराणसी की मंडी में माल बेचकर अच्छा मुनाफा कर सकते हैं। उन्होने गांगपुर के निवासियों से अपील किया कि आपसी सहमति के साथ गांव के अन्दर के संकरे मार्ग के चौड़ीकरण में योगदान कर सहयोग करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रान्त भाजपा दिलीप सिह ने कहा कि पीपा पुल एक करोड़ बत्तीस लाख की लागत से माह अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा। अन्त में नाव पर सवार होकर दल- बल के साथ विधायक अनुराग सिंह ने गंगा उस पार बेटावर वाराणसी मार्ग का अवलोकन किया। अध्यक्षता घनष्याम सिह व संचालन मास्टर उदय सिह ने किया। इस अवसर पर दिलीप सिह ,रामसकल सिह, अंजना सिह, धर्मराज सिह, रामलखन सिह, हरदेव सिह ,जितेन्द्र सिह, दिनेश सिह, मोती सिह, आलोक सिह, श्यामसुन्दर सिह, विजय बहादुर सिह, अजय दबे आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें