फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमशिला और सिलायदहा अजमेर के यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नई दिल्ली से पटना जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आधे तक रोकने एवं अजमेर सिलायदह एक्सप्रेस के यात्रियों को सीट नहीं मिलने पर सोमवार को यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा मचाया। सूचना मिलते पर पहुंची आरपीएफ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना कर दी गई गई।
बता दें कि अजमेर से सिलायदह जा रही 12988 डाउन के यात्रियों ने सीट नहीं मिलने पर सोमवार को ट्रेन में जमकर हंगामा किया। ट्रेन में सवार विनय कुमार, राकेश कुमार, दिलीप, राजकुमार आदि का कहना था उन्होंने अजमेर से पूरे सियालदह तक के लिए सीट बुक कराया था। बताया कि नैनी के पास से भारी संख्या में दशनार्थी ट्रेन पर चढ़ गए। यहीं नहीं उनके सीट पर भी आकर बैठ गए। इससे उसको सीट से उठना पड़ा। सीट नहीं मिलने से उसको काफी परेशानी हुई। ऐसा एक दो यात्रियों के साथ नहीं बल्कि पूरी ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ हुई है। जब टीटी से इस संबंध में बात की गई तो बताया कि वह कुछ नहीं कर सकता है। क्योंकि यह कुंभ के यात्री है। यह सुनते ही यात्री नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर पहुंची जीआरपी आरपीएफ ने सीट पर बैठे यात्रियों को समझा-बुझाकर उठाया और जिसने बुक कराया था उसे बैठा दिया। तब यात्री शांत हुए। नई दिल्ली से पटना जा रही विक्रमशिला नानस्टाप ट्रेन को सोमवार की दोपहर एक बजे मिर्जापुर मे आधा घंटे तक रोकने पर यात्री नाराज हो गए और हंगामा करने लगेे। यात्रियों ने कहा कि जब इस ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर में नहीं है तो फिर इसे यहां क्यों रोका गया। यात्रियों के हंगामा मचाए जाने की जानकारी होने पर पहुंचे आरपीएफ के कंपनी कमांडर सत्येंद्र यादव ने बताया कि सिग्नल नहीं होने के कारण ट्रेन को रोका गया है। सिग्नल मिलते ही ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा, तब यात्री शांत हुए। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं से पटा रहा मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन
इलाहाबाद से आने वाले सारी ट्रेनें खचाखच रही भरी
मिर्जापुर। मौनी अमावस्या के पर्व पर मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन दशनार्थियों से पटा रहा। सुबह से इलाहाबाद की ओर से ट्रेने खचाखच भरी हुई आ रही थी। इसके चलते दो और एक नंबर प्लेटफार्म भरा हुआ था। भीड़ को नियंत्रित करने के आरपीएफ और जीआरपी थाना प्रभारी सुबह से फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के पर्व हजारों श्रद्धालु संगम में स्नान करने के बाद ट्रेन पकड़कर अपने अपने घर के लिए रवाना होने लगे। इससे प्रयाग राज से मुगलसराय की ओर आने वाली ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई आ रही थी। वहीं इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों की भी भारी भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पहुंच रही थी। जिससे मिर्जापुर और विंध्याचल के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ कंपनी कंमाडर सत्येंद्र कुमार यादव एवं जीआरपी थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या फोर्स के साथ तीनों प्लेटफार्मों पर भ्रमण कर आने वाले यात्रियों की भीड़ को प्लेटफार्म को बाहर करते रहे। वहीं जो यात्री इलाहाबाद जा रहे थे उनको ट्रेन में बैठाकर रवाना करने में सहयोग प्रदान करते रहे। दोपहर तक तीन स्पेशल एवं ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से हजारों यात्री रेलवे स्टेशन पर स्नान करके आ चुके थेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें