फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 26 फीसदी हुई धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार हुई खरीद में खाद्य विभाग जहां अव्वल है, वहीं पीसीएफ दूसरे स्थान पर है। जिले के विभिन्न केंद्रों को मिलाकर अब तक कुल 8098 किसानों का धान खरीदा गया।
विज्ञापन

जनपद में खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपी एग्रो, पीसीयू, नैफेड, कल्याण निगम, एनसीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम को मिलाकर कुल 83 केंद्र खोले गए हैं। अकेले खाद्य विभाग के कुल 22 केंद्रों पर 86000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष कामन, ग्रेड-ए व हाईब्रिड धान को मिलाकर पिछली खरीद के सापेक्ष 28787.41 एमटी धान खरीद हुई। इसी तरह पीसीएफ के स्थापित 31 क्रय केंद्रों द्वारा 66 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 11345.22 एमटी धान खरीद की गई। यूपी एग्रो द्वारा 1992.28, पीसीयू द्वारा 3035.50, नैफेड द्वारा 2678.12 व कल्याण निगम द्वारा 4483.65 एमटी धान की खरीददारी की गई। इस प्रकार लक्ष्य के सापेक्ष कुल खरीद 26.80 प्रतिशत रहा।
धान खरीद में जहां खाद्य विभाग द्वारा किसानों का भुगतान कर दिया गया है। वहीं धन के अभाव में कुछ एजेंसियों द्वारा लाखों का भुगतान नहीं किया गया है। उधर अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी का कहना है कि धान खरीद में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करानञे वाले के किसानों के खतौनी व अधार कार्ड का सत्यापन कराते हु्ए धन का भुगतान सीधे उनके खाते में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें