अहरौरा। क्षेत्र के धुरिया गाव में शनिवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से पांच बीघे की धान की फसल व आठ बिस्वा खड़ी गन्ना की फसल जलकर राख हो गई । ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। धूरिया गांव निवासी राम अवध सिंह के खलिहान में अज्ञात कारण से आग लग गया, इस दौरान पास में ही रखा गया पांच बीघे फसल की धान धू धू कर जल गया और देखते ही देखते आग भयावह रुप धारण करते हुये प्रहलाद सिंह के गन्ने की खडी फसल को भी अपने चपेट मे ले लिया जिससे गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गया।