फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकसेवकों ने की सरकार के रवैये की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ मिर्जापुर मंडल के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन शनिवार को भी डाक सेवक हड़ताल पर रहे। डाकघर नहीं खुलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद दुबे ने बताया कि वेतन आयोग से संबंधित कमलेश चंद्रा कमेटी की आंशिक रिपोर्ट लागू किया जा चुका है। लेकिन वेतन का लाभ ग्रामीण डाक सेवकों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण डाक सेवकों ने मांगे न माने जाने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कही। कर्मचारियों ने नारेबाजी की और सरकार के अड़ियल रवैये की आलोचना की। इस दौरान स्वामीनाथ पांडेय, अवधेश कुमार दुबे, दयाशंकर मिश्रा, अभिषेक दुबे, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें