कछवां। मझवां विकास खंड के रामचंदरपुर में स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत प्लान इंटरनेशनल यूनिसेफ के तत्वाधान में डीआरपी रागिनी गिरी के नेतृत्व में व क्लस्टर्स फेसीलेटर विद्याभूषण व संदीप सिंह की देखरेख में विकासखंड छानबे की एक टीम एडीओ पंचायत छानबे विजय गौड़ के साथ छानबे विकास खंड के समस्त ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी, प्रधान, प्रधानाध्यापको ने गुरुवार को गांव पहुंचकर वहां कराए गए विकास कार्यो से प्रेरणा ली। इंटरनेशनल यूनिसेफ की डीआरपी रागिनी गिरी ने बताया की सरकार की मंशा है की उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जितने भी प्राथमिक विद्यालय हैं, सभी विद्यालय मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित हो जाएं। उन्होंने कहा मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित होने के लिए जो मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए वह रामचंद्रपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मौजूद हैं। कहा मॉडल के रूप में विकसित होने के लिए विद्यालय में पाइप लाइन के सहारे जल प्रबंधन की व्यवस्था होनी चाहिए। चाहे शौचालय हो भोजनालय हो या फिर हाथ धोने के लिए हैंड वाश हो सभी स्थानों पर स्वच्छ जल की ही सप्लाई पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक 10 बच्चों पर हाथ धोने के लिए एक टोटी की व्यवस्था होनी चाहिए, 100 बच्चे है विद्यालय में तो 10 टोटी वाले हैंड वॉश की व्यवस्था करनी चाहिए। 40 बच्चों पर एक मूत्रालय व 80 बच्चों पर शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। कहा बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएं।