मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में खेत जाते समय एक बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी पटेहरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पथरौर गांव निवासी राजकुमार पटेल अपना ट्रैक्टर लेकर गुरुवार को खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उनका चार वर्ष का पुत्र आयुष पटेल ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा। पिता ने पुत्र को ट्रैक्टर के मेडगार्ड पर बैठा लिया। घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर ट्रैक्टर से मासूम नीचे गिर गया। चालक पिता जब तक समझ पाते, तब तक बालक पहिये के नीचे आ गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।