फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल से उद्यमियों को उद्योग लगाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने कहा कि शासन द्वारा उद्यमियों के कार्यों को आसान बनाने के लिए ईज आफ डोइंग एवं नवीन मित्र पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से उद्योग लगाने व इससे संबंधित प्रत्येक कार्य आसान होगा। यह बातें आयुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में मंडलीय उद्योग कार्यालय द्वारा तीनों जनपदों के उद्यमियों को जानकारी देने के उद्देश्य से नवीन मित्र पोर्टल से संबंधित कार्यशाला में कही। आयुक्त ने कहा कि इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के उद्योग लगाने तथा इससे संबंधित अन्य कार्यों के लिए पोर्टल के वेबसाइट को खोलकर अपना आवेदन करें। तत्पश्चात उद्योग से संबंधित 20 विभागों द्वारा एकल मेज व्यवस्था के अनुसार कार्यों का निस्तारण किया जाएगा। कार्यशाला में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने भी पोर्टल की जानकारी दी। इस दौरान उद्योग विभाग से जुड़ेे अधिकारी सहित तीनों जिलों के उद्यमी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें