फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर के तत्वाधान प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर के तत्वाधान में बुधवार को विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौडु़िया कला अदलहट में सीवी रमन की जन्म दिवस के अवसर पर प्राचीन एवं आधुनिक भारतीय वैज्ञानिकों पर वैज्ञानिक व्याख्यान रैली व विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अदलहाट प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने थाने से विद्या संस्कार स्कूल तक निकली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ डॉ जीपी राय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक बीएचयू बरकछा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिला समन्वय सुशील कुमार पांडे ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित नवप्रवर्तन योजना इंस्पायर योजना वैज्ञानिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी। विज्ञान मॉडल में प्रथम रोहित मौर्य नगर पालिका इंटर कॉलेज, द्वितीय अर्जुन सोनकर नगर पालिका इंटर कॉलेज, तृतीय पुरस्कार दिवाकर सिंह जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सांत्वना पुरस्कार शशिकांत विश्वकर्मा एवं आलोक पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें