फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज संपदा लाद धड़ल्ले से गुजर रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के पहाड़ों से पत्थर लदे वाहन बिना जांच के ही गुजर रहे है जिससे राजस्व की प्रतिदिन लाखों रुपए की चपत लग रही है। खनिज विभाग की ओर से अवैध परिवहन पर रोक के लिए पांच बैरियर लगाए गए है लेकिन वहां जांच नहीं की जा रही है। खनिज परमिट की जांच नहीं करने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

खानअधिकारी ने बैरियर की जांच किया तैनात नहीं होने की शिकायत हुई । पहाड़ों खनिज बैरियर पर विभागीय कर्मचारी नहीं होने से तीन दिनों से बंद जा रही जा रही वाहनों की जांच के लिए लगाए गए खनन बैरियर पर मात्र एक ही कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। प्राइवेट कर्माचारियों द्वारा खनन बैरियर पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर खानअधिकारी द्वारा जांच करने पर बैरियर छोड़ कर प्राइवेट कर्मचारी भाग खड़े हुए। जिससे बिना जांच किए ही पत्थर लदी गाड़िया क्षेत्र से गुजर रही है। क्षेत्र के पहाड़ों से पटिया, बोल्डर, गिट्टी, चौका, पिलर लादकर जा रहे वाहनों की जांच कराने के लिए खनन विभाग ने आनंदीपुर,जसवा, कुदारन, चित्तविश्राम, भगौतीदेई में मिलाकर कुल पांच बैरियर लगाया है । लेकिन इन पांच बैरियर पर मात्र एक सरकारी चपरासी की नियुक्ति की गई है। आरोप है कि सभी बैरियर पर प्राइवेट कर्मचारी द्वारा सरकारी मोहर का प्रयोग कर परमिट चेक करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी । जिसकी किसी ने मुख्यमंत्री से शिकायत किया तो मामला ने तूल पकड़ लिया । मंगलवार की शाम खान अधिकारी द्वारा खनन बैरियर की जांच किया गया तो वहा से सभी कर्मचारी भाग खड़े हुए ।खान अधिकारी आर बी सिंह ने बताया कि खनन बैरियर पर प्राइवेट लोगों द्वारा वसूली की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें