मिर्जापुर। श्री घंटेश्वर महादेव जन कल्याण सेवा समिति एवं श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति का वार्षिक चुनाव मंगलवार को घंटाघर मैदान में हुआ। सर्व सम्मति से वर्ष 2018-19 के लिए अध्यक्ष पर शैलेंद्र अग्रहरी, महामंत्री पद के लिए अमित श्रीनेत व कोषाध्यक्ष नयन जायसवाल को चुना गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरी ने कहा कि नगरवासियों की असीम आस्था श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नई कार्य समिति का यह प्रयास होगा कि यहां आयोजित आयोजनों को ऊंचाईयों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर व्यापारी नेता शत्रुघ्न केशरी, हेमंत सिंह, पवन मालवीय, दुर्गा श्रीवास्त, देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश निषाद, संजय निषाद, लल्लूराम मोदनवाल, समीर अहमद रिजवी, गुल्लू अग्रवाल आदि ने नई कार्य समिति को बधाई दी है।