मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के चंदईपुर में रेलवे ट्रैक निर्माण के दौरान ठेेकेदारों के द्वारा जल निकास व रास्ता अवरुद्घ कर दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई।
वंदेमातरम ग्रुप के संपूर्णानन्द के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन के दौरान ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि जल निकासी बंद कर दिए जाने से यदि बारिश तेज हुआ तो घरो में पानी घूस जाने का खतरा मंडरा रहा है। इसी तरह रास्ता अवरुद्घ किए जाने से राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कतों का दु:खड़ा रोया। इस मौके पर राजमणि, अखिलेश रावत, अवधेश सिंह, दीनानाथ, सतीश कुमार सोनकर, रामप्रकाश, राजकुमार, राजेश, परेदेशी, रामचंदर, दिलीप सिंह गहरवार, प्रिंस सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।