फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने की। उन्होंने शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बरतने एडीओ पंचायत, ब्लॉक समन्वयक पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फोटो अपलोडिंग, एमआईएस फीडिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि छानबे, हलिया, जमालपुर, लालगंज, नगर सिटी, पटेहरा कला, राजगढ़ ब्लॉक में शौचालय निर्माण और फोटो अपलोडिंग में तेजी लाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्िववेदी ने मुख्य विकास अधिकारी को जिले में बन रहे शौचालयों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े शौचालयों, पेंटिंग और फोटो अपलोड आदि कार्य को जल्द पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के पूव विकास खंड सिटी को खुले में शौच मुक्त बना लिया जाएगा। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने शौचालय निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि कई प्रधानों द्वारा शौचालय निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विकास खंड सिटी के ग्राम पंचायत अघवार में ब्लॉक समन्वयक विभा बिंद ने शौचालयों निर्माण का निरीक्षण किया साथ ही अधूरे पड़े शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी अक्षैयबर यादव ने रायपुर पोख्ता में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तरुण कुमार भारती और हरिशचंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें