फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 करोड़ की लागत से बनेगी 36 किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शीतला मंदिर से जिगना मांडा तक अब हिचकोले खाते हुए नहीं जाना पड़ेगा। शीतला मंदिर से जिगना मांडा तक की 36 किलोमीटर की सड़क फोरलेन बनेगी। इसके लिए 159 करोड़ रुपये मंजूर होने के साथ ही एक कंपनी को काम भी आवंटित कर दिया गया है। आठ से दस दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से केंद्र सरकार काम करा रही है।
विज्ञापन

एनएच 76 ई पर शीतला मंदिर से नटवां तक की सड़क एक दम जर्जर हो गई है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलना तो और भी दूभर हो जाता है। सड़क को फोर लेन बनाने के लिए अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इसके बाद इस मार्ग को फोर लेन करने को मंजूरी दी गई है। 36.775 किलोमीटर के सड़क निर्माण का काम टेंडर के जरिए आरसीसी डेवलपर्स को मिला है। कंपनी ने सड़क निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के सहयोगी रामकुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू होगा। फिलहाल शीतला मंदिर से नटवां तक की सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें