मिर्जापुर। भरुहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने किया। डीएम ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवा और सूची से छूटे मतदाता अपने बूूथों पर जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं, साथ सूची का मिलान स्वयं करें, जिससे छूटे अथवा त्रुटिवश कटे नामों को जोड़ा सा सके। उन्होंने कहा कि नाम जोड़वाने और बढ़वाने में मतदाता व्यक्तिगत रूचि लें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया, जो 31 जनवरी 2018 तक चलेगा। कहा कि बीएलओ मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों का नाम दर्ज करें। इसमें गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2018 के आधार पर होगी। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके लिए विशेष अभियान 31 दिसंबर, सात जनवरी, 21 जनवरी और 28 जनवरी को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही होने पर फार्म छह भरें, साथ ही अपमार्जन के लिए फार्म सात, नाम शुद्घ कराने के लिए फार्म आठ और एक ही विधानसभा में परिवर्तन कराने के लिए फार्म आठ क भर कर बीएलओ के पास जमा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र खोने पर द्वितीय प्रति के लिए फार्म 001 भर कर शुल्क 25 रुपये के साथ मतदेय स्थल पर तैनात बीएलओ के पाझ्स जमा करके रसीद प्राप्त कर लें। सभी प्रकार के फार्म ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 26 दिसंबर से प्रत्येक बूथ पर बीएलओ तैनात रहेंगे। इस दौरान एसडीएम सदर अरविंद चौहान, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र, प्राचार्य राजीव अग्रवाल, तहसीलदार विकास पांडेय आदि, प्रेंद्र श्रीवास्तव ने मतदाता पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी।
बूथों पर मौजूद रहें कार्यकर्ता
मिर्जापुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 दिसंबर, सात , 21 तथा 28 जनवरी को मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संदर्भ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं नेताओं तथा बूथ लेबल एजेंटों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त तिथियों को अपने अपने बूथों पर रह कर वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने तथा गलत नामों को कटवाने का फार्म भर कर जमा करें।
युवा मतदाता सूची में दर्ज कराए नाम