विकास खंड कोन के प्रेरकों की बैठक प्राथमिक विद्यालय लखनपुर पर गुरूवार को हुई। जिसमें प्रेरकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला संरक्षक सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि 31 दिसंबर 2017 को प्रेरकों की योजना समाप्त हो रही है वहीं सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। प्रेरक 17 दिसंबर को शांतिपूर्वक साक्षरता परीक्षा में भाग लिया। सभी प्रेरकों द्वारा परीक्षा की कापी बीसी कार्यालय में जमा कर दिया गया, परंतु प्रेरकों का मानदेय विगत 15 माह का बकाया है। जिला प्रशासन को कई बार पत्रक दिया गया लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे प्रेरक भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। इससे विवश होकर प्रेरक 27 और 28 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि सभी प्रेरक रामलीला मैदान दिल्ली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। जिससे सरकार अपने वादा अनुसार हमारे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम करें। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, सोनी यादव, कविता यादव, कंचन यादव, प्रियंका सिंह, अर्चना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।