फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय अधूरे मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़री। मुुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को विकास खंड पहाड़ी के पड़री और चौहानपट्टी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। आवासों के अपूर्ण रहने पर बीडीओ भावना यादव, एडीओ पंचायत व प्रधान को फटकार लगाई। ग्राम पंचायत पड़री में निर्मित और निर्माणधीन आवासों के निरीक्षण के दौरान आवासों को तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत जीओ टैगिंग करने और एक सप्ताह में आवासा को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों पर डेंटिंग पेंटिंग और प्रधानमंत्री आवास का लोगो लगाने का निर्देश दिया। आवासों में ईंट की क्वालिटी खराब मिलने पर प्रधान और लाभार्थी को कड़ी फटकार लगाई, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 234 शौचालयों की धनराशि अवमुक्त करने के बावजूद महज 51 शौचालयों का निर्माण मिला। जिस पर सख्त नाराजगी जताते हुए प्रधान को 15 दिन में शौचालय पूर्ण नही करने का निर्देश दिया। कार्य पूर्ण नही होने पर ग्राम पंचायत के सभी खातों के संचालन पर रोक लगाते हुए त्रिस्तरीय कमेटी बनाने की चेतावनी दी। किसी भी शौचालय में पानी की टंकी नही बनवाने पर नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत को बनवाने का निर्देश दिया। अन्यथा प्रति शौचालय दो हजार की रिकवरी करने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत धनंजय कुमार को पर्यवेक्षणीय निगरानी नही करने पर फटकार लगाया। इसी प्रकार चौहान पट्टी गांव में आवासों की नीव नही खोदे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी भावना यादव को कड़ी फटकार लगाया। साथ ही इस दौरान डीसी विनोद श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, बीसी हरीश शुक्ला और सचिव शरद सिंह, प्रभात कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें