मिर्जापुर। बीड़ी मजदूर संगठन एवं ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेटर सेंटर के कार्यकर्ताओं की सोमवार को सबरी स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।
उन्होंने बीड़ी बनवाने वाले मालिकान द्वारा कारोबार बंद करने पर खेद जताया। कहा कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश के श्रम कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की थी, जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। कारोबार बंद करने के बारे में बीड़ी बनवाने वाले मालिकान कहते हैं कि सुर्ती, पत्ता, ड्यूटी टैक्स एवं जीएसटी से परेशान होकर कारोबार बंद करना पड़ा। बैठक में श्रम मंत्री से मिल कर समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दिनेश लाल, समशुद्दीन मंसूरी, चांद भाई, राजन जायसवाल, शाह बानों, राजिया बेगम, सुल्ताना बेगम, नूरजहां आदि मौजूद रहे।