फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को सही दिशा देने की जिम्मेदारी शिक्षक की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कैलहट। ब्लाक संसाधन केंद्र शिवशंकरी धाम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं नरायनपुर विकासखंड के सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम व रामायण देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज को उचित दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी एक शिक्षक की होती है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि आदिकाल से ही ऋषि मुनि व शिक्षक गुरुजन देश के विकास में अपना योगदान देते आये है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। सही मायनो में शिक्षा का अर्थ उन्मुक्त व स्वतंत्र चिंतन है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य महज बच्चे के दिमाग में जानकारी और तथ्यों को भरना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य उसके मानवीय एवं चारित्रिक पक्षों का विकास कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है। देश के विकास में वह अपना सहयोग दें। उन्होंने बच्चों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओँ पर अंकुश लगाने के लिये विद्यालय मेँ बच्चों और उनके अभिवावकों के साथ खुल कर इस विषय पर चर्चा करें। अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने किया। स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव और आभार राजाराम सिंह ने किया। संचालन कमलेश्वर सिंह कमल और धीरज सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेमशंकर राम, शशिकांत श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, सरिता तिवारी, सत्यदेव सिंह, राकेश सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, अरविंद त्रिपाठी, सहेँद्र सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें