फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण जिलाध्यक्ष व विनय बने जिलामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बीएलजे इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के चुनाव में डा. प्रवीण सिंह को जिलाध्यक्ष व विनय कुमार सिंह को जिला मंत्री चुुना गया। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी का चुनाव शिक्षक विधायक प्रतिनिधि राम नारायण सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य टीएन सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध चयन के बाद शेष पदाधिकारियों का चयन करने के लिए जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री को नामित किया गया। इस दौरान पवन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, डा. विजय कुमार दूबे, प्रशांत वर्मा, राम सजीवन वर्मा, पंकज कुमार, सुधीर सिंह आदि ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में मनोज कुमार सिंह, रवींद्र नारायण सिंह, राहुल सिंह, पंकज श्रीवास्तव, राम आसरे सिंह, बंबई राम, गिरिजेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, कृष्णगोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें