मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में वीडियो प्रोडक्शन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। पथरहिया में प्रशिक्षण सत्र का उदघाटन उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
उपायुक्त स्वत: रोजगार ने कहा कि यह प्रशिक्षण डिजिटल ग्रीन नामक आंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा दिया जा रहा है । प्रशिक्षण में इलाहाबाद एवम मिर्जापुर की महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जहां एक तरफ गांव में रह रही गरीब महिलाओं को एक नये कौशल निर्माण का अवसर प्राप्त हो रहा है। कहा कि प्रशिक्षण समापन के बाद वीडियो रिसोर्स पर्सन द्वारा विभिन्न आजीविका हस्तक्षेप एवम स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर वीडियों तैयार किया जाएगा ,जिसके माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा ।वहीं दूसरी तरफ योजना के अंतर्गत चल रही विभिन्न कृषि एवं गैर कृषि आधारित आजीविका हस्तक्षेप को भी बल मिलेगा । इस दौरान राज्य मिशन प्रबंधन इकाई के अजय, मिशन प्रबंधक दशरथ मिश्रा, ब्लॉक प्रबंधक गौरव धुरिया एवं प्रदीप महतो आदि ने प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला।